लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक बैठकें करेंगे जिसमें विधायक और सांसद से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया नड्डा आठ अगस्त को आगरा में कोरोना योद्धाओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे। आम तौर पर अग्रिम मोर्चा के स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना योद्धा कहा जाता है।

ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर विपक्षी दल केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगते रहे हैं कि वह महामारी की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल-मई महीने में प्रबंधन में विफल रहे। हालांकि राज्य सरकार दावा करती रही है कि उसने इन चुनौतियों का मजबूती से सामना किया और इस संकट के समाधान में देश में अग्रणी रही।

नड्डा शनिवार को लखनऊ में ब्लॉक और जिला पंचायत प्रमुखों को संबोधित करेंगे। वह पार्टी के विधायकों, सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे और साथ ही पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल