लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को जयपुर में राज्य कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:56 IST

Open in App

जयपुर, एक मार्च भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जयपुर आएंगे और यहां पार्टी की प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि नड्डा बिड़ला ऑडिटोरियम के ‘भैरोंसिंह शेखावत सभागार' में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

वह ‘भंवरलाल शर्मा प्रदर्शनी’ का भी उद्घाटन करेंगे।

नड्डा का मालवीय नगर स्थित काली बाड़ी मन्दिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचने पर नड्डा का अनेक जगह स्वागत करेंगे।

इस बीच, भाजपा कार्यालय में भाजपा राजस्थान की संगठनात्मक बैठक हुई जिसे राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सम्बोधित किया।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान ‘‘भाजपा है तो भरोसा है’’ पुस्तक का विमोचन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?