लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने गोरक्षपीठ में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:01 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 22 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे जहां उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर नड्डा के गोरखपुर पहुंचने और उनके स्वागत की जानकारी दी। नड्डा ने गोरक्षपीठ में पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान योगी भी उनके साथ थे। मंदिर में योगी ने नड्डा को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत भी हैं। नड्डा का गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

नड्डा ने गोरक्षपीठ में दर्शन प्राप्त करने के बाद ट्वीट के जरिये अपनी भावना व्यक्त की और कहा '' उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां आने पर एक अलौकिक ऊर्जा की प्राप्ति हुई। बाबा गोरखनाथ से सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्‍याण की प्रार्थना की।

नड्डा गोरखपुर में गीता प्रेस भी गये। वहां पहुंचने के बाद नड्डा ने एक ट्वीट किया '' सनातन साहित्य को सहेजकर सभी तक सुगमता से पहुंचाने वाले आध्यात्मिक संस्थान गीता प्रेस, गोरखपुर आने का अवसर प्राप्त हुआ। हिंदी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रकाशित धार्मिक पुस्तकों, ग्रंथों और पत्र पत्रिकाओं को देश-दुनिया में पहुंचाने में इस स्थान का विशेष योगदान रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?