भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में दो ऑक्सीजन संयंत्र की आधारशिला रखी
By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:10 IST2021-05-31T17:10:44+5:302021-05-31T17:10:44+5:30

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में दो ऑक्सीजन संयंत्र की आधारशिला रखी
शिमला, 31 मई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में दो ऑक्सीजन संयंत्रों की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी। एक पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
नड्डा ने अपने गृह राज्य में लोगों के लिए कोविड राहत सामग्री के साथ वाहनों को भी हरी झंडी दिखायी।
प्रवक्ता ने बताया कि इन ऑक्सीजन संयंत्रों को हमीरपुर और बिलासपुर में स्थापित किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुरोग ठाकुर ने इन परियोजनाओं के लिए पहल की थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी डिजिटल तरीके से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि दोनों ऑक्सीजन संयंत्र 140 एलपीएम क्षमता के हैं और इनसे 30 बेड को निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकती है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।