लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:03 IST

Open in App

पणजी, 24 जुलाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने नड्डा का दाबोलिम हवाई अड्डा पहुंचने पर उनका स्वागत किया। नड्डा इसके बाद पणजी स्थित भाजपा कार्यालय गए जहां पर उनके राज्य के मंत्रियों, पार्टी विधायकों और कोर समिति के अन्य सदस्यों के साथ बैठक किए जाने की उम्मीद है। उनका पार्टी की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

पार्टी इकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक नड्डा रविवार को उत्तरी गोवा स्थिति मनगुयेशी मंदिर के दर्शन करेंगे और कुंडई के तपोभूमि स्थित सदगुरु ब्रह्मेश्वरानंदचार्य स्वामी के साथ वृक्षारोपण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नड्डा पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल में बने टीकाकरण केंद्र का दौरा करेंगे और दौरे के समापन पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह