लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 जनवरी से करेंगे उत्तरप्रदेश का दौरा

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:00 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बृहस्पतिवार को दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बुधवार को बताया कि नड्डा 21 जनवरी से उत्तर प्रदेश के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। यहां वह कई सांगठनिक बैठकें करेंगे एवं कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि नड्डा 22 जनवरी को लखनऊ में ‘सोशल मीडिया वालंटियर्स एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। वह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

दीक्षित ने बताया कि नड्डा बृहस्पतिवार की शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। इसके बाद वह राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को नड्डा चिनहट ग्रामीण की मंडल बैठक करेंगे और उसके बाद लखनऊ महानगर एवं जिला बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह लखनऊ में अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के अलावा अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

नड्डा ‘सोशल मीडिया वालंटियर्स’ को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे