लाइव न्यूज़ :

धरती की जगह ट्विटर-टेलीविजन पर दिखते हैं नेता, नड्डा ने विरोधियों पर साधा निशाना, बिहार भाजपा कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2021 20:02 IST

विरोधिय़ों पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज के नेता धरती पर दिखते ही नहीं। अब के नेता तो ट्विटर-टेलीविजन पर दिखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विरोधियों पर साधा निशाना। कहा-अब के नेता ट्विटर-टेलीविजन पर नजर आते हैं। बिहार भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को नड्डा ने किया संबोधित। 

पटनाःबिहार भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यसमिति की बैठक की शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्चुअल संबोधन से हुई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य, मिशन, आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। वहीं, इस बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के सामने कोरोना संक्रमण की चुनौतियों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की।

बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ सेवा करती है। सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है। हम चुनाव भी लड़ते हैं और पूरी मजबूती से और जीतने के लिए लड़ते हैं। हम सेवा भी पूरी तन्मयता से करते हैं। कोरोना काल में जब अन्य पार्टी के नेता आईसोलेट हो गए थे, तब भी हम लोगों की सेवा कर रहे थे। सेवा ही संगठन के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की मदद कर रहे थे। 

विरोधिय़ों पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज के नेता धरती पर दिखते ही नहीं। अब के नेता तो ट्विटर-टेलीविजन पर दिखते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में हमें राजद के गुंडाराज और अपहरण उद्योग के खिलाफ बहुमत मिला है। बिहार में लालू-राबडी राज को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पहले बिहार की क्या स्थिति थी? लालू जी के राज में पांच बजे के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। वह दौर भी हमलोगों ने देखा है। आज का दौर भी देख रहे हैं। आज खिलता हुआ बिहार, सरपट दौड़ता हुए बिहार देख रहे हैं। इसमें भाजपा का महत्वपूर्ण योगदान है। बिहार को वहां से निकालकर यहां तक ले आने में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

नड्डा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में किस तरह से यातना दी गई थी, किस तरह से उस समय की सरकार ने जुल्म ढाये थे। यह लोगों को बताया जाना चाहिए। हम बताते हैं। जनता को उन दिनों की बातों का याद कराना चाहिए ताकी आज के लोग इमरजेंसी के बारे में जान सकें।

एनडीए सरकार की तारीफ

नड्डा ने कहा कि जनता ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को अच्छा जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के मसले पर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एनडीए के सत्ता में आने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी यह सभी जानते हैं। एनडीए के सत्ता में आने से ही जनता आज चैन की नींद सो पा रहे हैं।

विपक्षी पार्टियों पर हमलावर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना काल में जिस तरह से बिहार के लिए काम किया है, वह प्रशंसनीय है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में चुनौतीपूर्ण स्थिति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की वजह से ही लड़ा गया है। यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व नहीं रहता तब पता नहीं क्या होता? वहीं, इस दौरान उन्होंने विपक्ष की पार्टी पर हमला भी किया। उन्होंने विपक्ष की निंदा की और कहा कि आज जो भी लोग वैक्सीन को लेकर के राजनीति कर रहे हैं वह सबसे न्यूनतम स्तर की राजनीति का परिचय दे रहे हैं। 

ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर रहें जागरूक

नड्डा ने कहा कि कोरोना से संकट के खिलाफ हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। आज नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अपने इलाके में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर जागरूक रहें। हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट जुलाई महीने में स्थापित हो जाए यह तय करें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोनाकाल के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा।

परिवर्तन करने आये हैं

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने कल ही राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और कुछ कार्यक्रम तय किये गये हैं। अगले सप्ताह के बाद हमारे कार्यकर्ता हेल्थ वोलेंटिलेटर की ट्रेनिंग लेंगे, हर बूथ पर 2 वोलेंटियर ट्रेनिंग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगे बहुत से नये कार्यक्रम होंगे। हम यहां राजनीति में सिर्फ समय बिताने के लिए नहीं आये हैं बल्कि परिवर्तन करने आये हैं। 

टॅग्स :बिहारजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग