भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गोरक्षपीठ में पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:23 IST2021-11-22T15:23:34+5:302021-11-22T15:23:34+5:30

BJP President JP Nadda offers prayers at Gorakshpeeth | भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गोरक्षपीठ में पूजा अर्चना की

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गोरक्षपीठ में पूजा अर्चना की

गोरखपुर (उप्र) 22 नवंबर उत्‍तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर पहुंचे जहां उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत राज्य के कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर नड्डा के गोरखपुर पहुंचने औ उनके स्वागत की जानकारी दी। गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे नड्डा ने गोरक्षपीठ में पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान योगी भी उनके साथ थे। मंदिर में योगी ने नड्डा को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP President JP Nadda offers prayers at Gorakshpeeth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे