लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकने प्रदेश जाएंगे नड्डा, जीत का मंत्र देने के साथ-साथ करेंगे तैयारियों का आगाज

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 17, 2020 08:10 IST

नड्डा 22 फरवरी को बिहार जाएंगे. वह 11 जनपदों के जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. उनके दौरे से पहले बिहार के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने प्रदेश के नेताओं और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की. इसमें प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की कमान संभालने के बाद जे. पी. नड्डा पहली बार बिहार जा रहे हैं.बिहार से ताल्लुक तथा चुनाव के चलते नड्डा के दौरे के खास मायने हैं.

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार विधानसभा के मुकाबले की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी की कमान संभालने के बाद जे. पी. नड्डा पहली बार बिहार जा रहे हैं. जहां वह पार्टी को चुनाव के लिए जीत का मंत्र देने के साथ साथ तैयारियों का आगाज भी करेंगे.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा 22 फरवरी को बिहार जाएंगे. वह 11 जनपदों के जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. उनके दौरे से पहले बिहार के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने प्रदेश के नेताओं और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की. इसमें प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया.

बिहार से ताल्लुक तथा चुनाव के चलते नड्डा के दौरे के खास मायने हैं. नड्डा के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला यह पहला विधानसभा चुनाव होगा. हालांकि उन्हे दिल्ली चुनाव से पहले ही पार्टी की कमान सौंपी गई थी लेकिन, तब तक अमित शाह चुनाव की बिसात पर चालें तय कर चुके थे. महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली चुनाव में लगातार हार का सामना करने के बाद भाजपा को बिहार से खासी उम्मीदें हैं.

यह चुनाव नड्डा के लिए अग्निपरीक्षा होगी. नड्डा को पार्टी विस्तार के साथ उन राज्यों में सत्ता बचाए रखनी होगी जहां मौजूदा दौर में या तो सत्ता संभाल रहे हैं या फिर गठबंधन के सहयोगी के रूप में सरकार का हिस्सा हैं. नड्डा को बिहार की सत्ता में गठबंधन की वापसी का खाका भी तैयार करना होगा. संगठन को दुरु स्त करने के लिए वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति तैयार करेंगे.

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं