लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की '9 बजे 9 मिनट' की अपील पर जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह ने किया ट्वीट, जानें किसने क्या कहा

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे कोरोना को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए रविवार 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पीएम मोदी के संदेश का लोगों के बीच प्रसार करें।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे लोगों के सामूहिक भरोसे के प्रकाश को फैलाने और कोरोना वायरस संकट के अंधकार को मिटाने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रविवार को दीया और मोमबत्ती जलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का लोगों के बीच प्रसार करें। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार सभी देशवासियों ने एकजुट होकर कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग को लड़ा है, वह सराहनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैल रात 9 बजे घर की लाइटें बंद कर, बालकनी में 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया या टॉर्च जलाने का आह्वान किया है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे लोगों के सामूहिक भरोसे के प्रकाश को फैलाने और कोरोना वायरस संकट के अंधकार को मिटाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आइए, इस अंधेरे को एक साथ हराने का संकल्प लें।’’ सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के इस अद्भुत कदम का स्वागत करते हैं जो लोगों के मनोबल को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ आइए, हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता की भावना को जागृत करें।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे कोरोना को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए रविवार 5 अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाए, रखने की लक्ष्मण रेखा को नहीं लांघे, क्योंकि कोरोना की श्रृंखला को तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।

टॅग्स :जेपी नड्डाअमित शाहनरेंद्र मोदीप्रकाश जावड़ेकरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया