लाइव न्यूज़ :

रंजीत कुमार दास की जगह असम भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे भाबेश कलिता, शारदा देवी के पास मणिपुर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2021 21:12 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्दे पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव बैठक का मुख्य मुद्दा था।उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए अहम राज्य है।उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

जेपी नड्डा ने शारदा देवी को मणिपुर बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। वह रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था। दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को शारदा देवी को पार्टी की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले वह प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से शारदा देवी को मणिपुर में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त करने को हरी झंडी दे दी है। शारदा देवी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी। सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली

अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें से पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में फिलहाल भाजपा का शासन है। साल 2019 के पिछले आम चुनाव में भी भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था और इसकी बदौलत प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभाली।

बैठक में पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की

कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डाअसममणिपुरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान