भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:44 IST2021-08-07T20:44:34+5:302021-08-07T20:44:34+5:30

BJP President JP Nadda and Chief Minister Yogi Adityanath will visit Agra on Sunday | भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा का दौरा करेंगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा का दौरा करेंगे

आगरा (उप्र), सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा का दौरा करेंगे। दोनों का रविवार को आगरा आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। यह जानकारी भाजपा प्रवक्ता पंडित कृष्णकांत भारद्वाज ने दी है।

उन्होंने बताया कि आगरा दौरे के दौरान नड्डा कोरोना काल में सेवा करने वाले डॉक्टरों से वार्ता करेंगे। भारद्वाज ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव मौर्य भी आएंगे।

उन्होंने बताया कि नड्डा फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें उनके काम की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष रविवार दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड अस्पताल में पहुंचेंगे और वहां चिकित्सकों से संवाद करेंगे। वह कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए डॉक्टरों को सम्मानित भी करेंगे।

इस दौरे को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी और अन्य अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP President JP Nadda and Chief Minister Yogi Adityanath will visit Agra on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे