लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सात और आठ अगस्त को उप्र के दौरे पर रहेंगे

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:33 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर सात अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे।

नड्डा सात अगस्त को राजधानी लखनऊ और आठ अगस्त को आगरा में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व संगठन संबंधी बैठकों में शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सात अगस्त की सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। वह शहर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश में पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं पर नड्डा पार्टी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित कर आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित करेंगे।

बयान के मुताबिक, नड्डा आठ अगस्त की सुबह लखनऊ से आगरा जायेंगे, जहां वह पार्टी द्वारा आयोजित चिकित्सकों (कोरोना वारियर्स) के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहां से शाम को वह दिल्ली रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया