लाइव न्यूज़ :

NDA गठबंधन पर बोले अमित शाह, कहा- नीतीश से गठबंधन नहीं टूटेगा

By धीरज पाल | Updated: July 12, 2018 15:58 IST

पटना में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने NDA गठबंधन पर कहा कि नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं टूटेगा। 

Open in App

बिहार, 12 जुलाई: पटना में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने NDA गठबंधन पर कहा कि नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं टूटेगा। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को बदला है। बता दें अमित शाह आज पटना में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की आज मुलाकात की। इस मुलाकात में बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद सहित राज्य से आने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद थे। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस मुलाकात के बीच में 2019 के आम चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बन जाएगी।

बता दें कि बिहार प्रदेश के विस्तारकों के साथ बैठक की और संगठन विस्तार की समीक्षा कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  

 मालूम हो कि अमित शाह आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अतिथि गृह में सुबह के नाश्ते पर मुलाकात किया। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि बीजेपी और जदयू एक साथ ही आगे चलेंगे। 

दोनों पार्टीयों के संगठन के विस्तार के मौके पर अमित शाह ने कहा कि नीतीश हमारे साथ है और आगे भी रहेंगे। इसके अलावा शाह ने आगामी चुनाव पर कहा कि हम 40 में से 40 सीटें जीतेंगे। 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है। हालांकि, तब और आज के समय में काफी बदलाव आ गया है। उस समय जद (यू) भाजपा से अलग महागठबंधन में था लेकिन अब भाजपा के साथ सरकार में है। वहीं, जद (यू) ने यह कह दिया है कि अगर भाजपा नहीं मानती है, तो वह 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।'

हालांकि इस बैठको में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव , उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद सहित राज्य से आने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद थे।  

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया