लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेराल्ड मामलाः शाह ने कहा-जनता की संपत्ति हड़पने वालों को PM मोदी पर नहीं साधना चाहिए निशाना  

By भाषा | Updated: January 6, 2019 20:04 IST

शाह ने कहा, ‘‘जनता की संपत्ति हड़पने वाले मोदी पर निशाना नहीं साध सकते। जब राहुल गांधी मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो उन्हें पहले अपनी आंखें खोलनी चाहिए। जहां गांधी का पूरा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है।’’ 

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के प्रकाशकों को राष्ट्रीय राजधानी में एक परिसर को खाली करने के अदालत के आदेश पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को हमला बोलते हुए कहा कि जनता की संपत्ति हड़पने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना नहीं साधना चाहिए। 

शाह ने कहा कि जहां गांधी का समूचा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है। भाजपा अध्यक्ष सिल्वासा में बूथ कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने जनता से दादरा एवं नागर हवेली से भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों को एक बार और मौका देने की अपील की।

दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड(एजेएल) को आईटीओ में प्रेस एन्क्लेव के परिसर को खाली करने के पिछले माह आदेश दिए थे। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन यही कंपनी करती है। 

शाह ने कहा, ‘‘जनता की संपत्ति हड़पने वाले मोदी पर निशाना नहीं साध सकते। जब राहुल गांधी मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो उन्हें पहले अपनी आंखें खोलनी चाहिए। जहां गांधी का पूरा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है।’’ 

उन्होंने गांधी द्वारा भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड मांगे जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्हें पहले अपनी चार पीढ़ियों का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए जिन्होंने भारत पर राज किया और कोई काम नहीं किया।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस केन्द्र शासित क्षेत्र में 5,000 करोड़ रुपए की आधारभूत परियोजनाएं चला रहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के लिए इतना कुछ कर रहे हैं इसलिए विपक्ष जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।’’ असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के महत्व को बताते हुए शाह ने कहा, ‘‘घुसपैठिए हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं। न तो हम उन्हें बचाएंगे और न ही आपको बचाने देंगे।’’ 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल