लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- मैं नाली, शौचालय साफ करने के लिए नहीं बनी हूं सांसद

By भाषा | Updated: July 21, 2019 23:44 IST

प्रज्ञा का यह बयान इस सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है। सीहोर से किसी काम को लेकर कार्यकर्ता के आए फोन का प्रज्ञा ने जिक्र किया। सीहोर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपको एक फोन नंबर सहजता से मिल गया और आपने (मुझे) लगा दिया। हम किस परिस्थिति में हैं? क्या कर रहे हैं ?.....’’

Open in App

भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वह नाली एवं शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को देश भर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाई थी। इसके बाद कई नेताओं, अभिनेताओं और जिलाधिकारियों सहित कई हस्तियों ने भी इस सफाई अभियान में भाग लिया। कुछ ने तो नालियां तक साफ कीं।

प्रज्ञा का यह बयान इस सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है। सीहोर से किसी काम को लेकर कार्यकर्ता के आए फोन का प्रज्ञा ने जिक्र किया। सीहोर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपको एक फोन नंबर सहजता से मिल गया और आपने (मुझे) लगा दिया। हम किस परिस्थिति में हैं? क्या कर रहे हैं ?.....’’

उन्होंने कहा, ‘‘संसद सत्र के बाद उन चीजों को क्रियान्वित करने के लिए हम यहां रहेंगे। आपकी सुनेंगे। जो भी समस्या है हम वहां जाकर समाधान कराएंगे। जो धनराशि हमको मिलेगी, आप लोगों के लिए मिलती है, खर्च आप लोगों पर ही करना है। यही होना है ना।’’

प्रज्ञा ने कहा, ‘‘तो ध्यान रखो, हम नाली साफ करने के लिए नहीं बने हैं। ठीक है ना। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिलकुल नहीं बनाये गये हैं। हम जिस काम के लिए बनाये गये हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे। यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे।’’

सीहोर इलाका भोपाल संसदीय क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि सांसद का काम सांसद को बताना चाहिए। सांसद का काम है कि वह विधायक, पार्षद, मंडल अध्यक्ष व बाकी सबसे मिल करके यहां का विकास करे। स्थानीय समस्याओं के लिए जो लोग आपने चुने हैं उन्हें बताएं। अपने को उनसे भी काम करवाना है।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह