लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने प्रस्ताव पारित कर कृषि कानूनों, चीन व कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए मोदी को सराहा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच भाजपा ने रविवार को एक प्रस्ताव पारित कर इन कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि यह किसानों के हित में है और उन्हें उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मुहैया कराएगा।

यह राजनीतिक प्रस्ताव भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पारित हुआ। कोरोना काल में यह पहली बैठक थी जिसमें पार्टी के नेताओं की प्रत्यक्ष मौजूदगी थी।

प्रस्ताव में कोविड-19 महामारी के बेहतर प्रबंधन और चीन के साथ सीमा पर लंबे समय तक चले गतिरोध को निपटाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगड़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया और हरियाण प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने इसका समर्थन किया।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘किसानों का हित हो, उनकी उपज का उन्हें वाजिब मूल्य मिले, उनकी आय दोगुनी हो तथा उन्हें अपनी उपज को अपनी शर्तों पर कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता मिले, इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाये गये।’’

कानूनों को ‘‘किसान हितैषी’’ बताते हुए इसे लाने के लिए केंद्र सरकार का अभिनंदन करते हुए प्रस्ताव में कहा गया कि इन्हें लेकर कांग्रेस तथा कुछ अन्य राजनीतिक दलों द्वारा किसानों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।

प्रस्ताव में कहा गया कि पार्टी मानती है कि देश के किसानों की खुशहाली के लिए ये कानून जरूरी थे और इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी।

चीन के साथ सीमा पर चले गतिरोध के बारे में प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अपनी वैश्विक नीति में ‘‘भारत न किसी से आंख झुकाकर बात करेगा, न आंख दिखाकर बात करेगा बल्कि आंख मिलाकर बात करेगा’’ के कथन को चरितार्थ किया है।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘चीन के साथ पैदा हुई स्थिति पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट रहा है। भारत अपनी सीमा पर किसी की भी विस्तारवादी नीति को सफल नहीं होने दे सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर अवसर पर इसे साबित किया है।’’

कोविड-19 के प्रबंधन के बारे में प्रस्ताव में कहा गया कि ऐसी मुश्किल चुनौती के समक्ष प्रधानमंत्री के नेतृत्व तथा उनके निर्णयों पर देश ने एकजुटता तथा सामूहिकता का परिचय दिया।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।’’

भारत निर्मित कोरोना टीकों का उल्लेख करते हुए प्रस्ताव में कहा गया कि आज दुनिया का सबसे बड़े टीकाकरण अभियान देश में चल रहा है।

प्रस्ताव में कहा गया कि भारत की कोविड वैक्सीन की मांग दुनिया के अनेक देशों में हो रही है और आज का भारत दुनिया में वैक्सीन निर्यातक बनकर नयी मजबूती के साथ उभरा है।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘यह आत्मनिर्भर भारत की क्षमता का परिचायक है।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग तीन महीनों से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट