लाइव न्यूज़ :

भाजपा की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को सौंपा ये टास्क, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का भी किया जिक्र

By भाषा | Updated: March 15, 2022 13:04 IST

भाजपा की संसदीय दल की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तो यह उनकी ही वजह से है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह हुई, पीएम नरेंद्र मोदी रहे मौजूद।पीएम मोदी ने इस बैठक में कहा कि उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका।पीएम ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सराहना की और कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वंशवाद की राजनीति के खिलाफ है और हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में उनके कारण पार्टी के कई सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट नहीं मिल सका। प्रधानमंत्री ने यह बात भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

वहीं, बैठक में मौजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के 100 ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान करें, जहां भाजपा के पक्ष में अपेक्षाकृत कम मत पड़े हैं और वे इसके कारणों की भी पड़ताल करें।

बैठक में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।

हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की सत्ता में फिर से वापसी की। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, इसलिए पार्टी के सांसदों को वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा ने अपने संगठन के भीतर ही एक कोशिश आरंभ की है।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पीएम मोदी ने किया जिक्र

सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने कहा कि यदि विधानसभा चुनावों में किसी सांसद के बेटे या बेटी को टिकट नहीं मिला, तो यह उनकी ही वजह से है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हाल में रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना की और कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए।

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए चलाए गए ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ पर एक प्रस्तुति दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक की शुरुआत में महान गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

लता मंगेशकर का छह फरवरी को निधन हो गया था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में युद्धग्रस्त यूक्रेन में गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा और कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPमनोज तिवारीद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया