लाइव न्यूज़ :

भाजपा संसदीय दल और विधायक अगला मुख्यमंत्री तय करेंगे: भाजपा महासचिव अरुण सिंह

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि इस बारे में फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड और भाजपा के विधायकों पर छोड़ दिया गया है।

सिंह ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, '' अभी मैं कुछ नहीं कहूंगा। भाजपा ससंदीय दल और पार्टी विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय लिया जाएगा।''

यह पूछे जाने पर कि बैठक कब होने की संभावना है? उन्होंने कहा कि इस समय वह कुछ नहीं कह सकते।

येदियुरप्पा के इस्तीफे के पीछे की वजहों के सवाल पर सिंह ने कहा कि वह खुद इस बारे में बता चुके हैं। अगले बेंगलुरु दौरे के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि इस बारे में वह बाद में बताएंगे।

उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

इससे पूर्व, येदियुरप्पा ने 75 साल से अधिक आयु होने के बावजूद उन्हें दो साल मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का धन्यवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos