लाइव न्यूज़ :

भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी, बंगाल में उनका कोई स्थान नहीं : ममता

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:29 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी है और राज्य में उनका कोई स्थान नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि वह बंगाल को कभी भी ‘दंगा-प्रभावित गुजरात’ नहीं बनने देंगी।

ममता ने आश्चर्य जताया कि देश की सीमा पर स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्यों चुनावों में इतने व्यस्त हैं। ममता ने कहा कि उन्होंने ‘अपने करियर में कभी भी ऐसा गृह मंत्री’ नहीं देखा है।

ममता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बंगाल में बाहरी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग सिर्फ चुनावों के दौरान राज्य में आते हैं और राज्य की शांति को बाधित करने की कोशिश करते हैं, उनका कोई स्वागत नहीं है।’’

हाल ही में भाजपा ने राज्य को पांच संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित किया है और केंद्रीय नेताओं को उनका प्रभारी बनाया है।

ममता ने कहा, "वे (भाजपा) कह रहे हैं कि पश्चिम बंगाल को गुजरात में बदल देंगे। क्यों वे हमारे बंगाल को गुजरात जैसे दंगा-प्रभावित स्थान में बदलना चाहते हैं? हम दंगा नहीं चाहते।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना बनर्जी ने उन पर आरोप लगाया कि वह यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें भाजपा के विरोध मार्च के दौरान "पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos