लाइव न्यूज़ :

भाजपा विप सदस्य ए. के. शर्मा की सिफारिश पर विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू

By भाषा | Updated: January 24, 2021 20:22 IST

Open in App

लखनऊ, 24 जनवरी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद हाल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने दिल्ली से उनके गृह जनपद मऊ तक विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। रेल मंत्री ने पीयूष गोयल ने रविवार को खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी ।

गोयल ने ट्वीट किया, "ए के शर्मा जी के आग्रह पर रेलवे ने आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश के मऊ के बीच विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया। इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा होगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।"

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मूल निवासी शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय से उन्होंने दिल्ली से अपने गृह जनपद तक एक विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया था।

शर्मा ने यह गुजारिश स्वीकार किए जाने पर रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। शर्मा हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। उसके फौरन बाद ही उन्हें पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बनाया था।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते