लाइव न्यूज़ :

मंत्री को बर्खास्त नहीं करके न्याय में बाधा डाल रही है भाजपा: राहुल गांधी ने लखीमपुर मामले में कहा

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त नहीं करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में न्याय प्रक्रिया को अवरुद्ध कर रही है। इस मामले में मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही उसे तीन अक्टूबर को हिंसा की घटना में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं की चिंता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी नेताओं ने सोमवार को देश के अनेक हिस्सों में मौन विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

राहुल गांधी ने किसानों के लिए न्याय की मांग करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है। केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की।’’

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग ‘किसान को न्याय दो’ का भी इस्तेमाल किया।

राहुल गांधी और उनकी पार्टी मिश्रा को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं जिनके बेटे आशीष का नाम लखीमपुर खीरी की हिंसा में चार किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार देने से संबंधित प्राथमिकी में दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू