लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल को सजाने के लिए जूतों का प्रयोग करने पर भाजपा ने जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:52 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी ने यहां एक दुर्गा पूजा पंडाल को “सजाने” के लिए जूतों का इस्तेमाल करने पर शनिवार को आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। दमदम में पूजा पंडाल के आयोजकों ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया और कहा कि पंडाल जाते हुए रास्ते के किनारे पर लगाए गए जूते देश में किसान आंदोलन का प्रतीक हैं और दुर्गा प्रतिमा इससे निश्चित दूरी पर स्थापित की गई है जोकि धान के ढेर से घिरी है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ट्वीट किया कि आयोजकों ने पंडाल की दीवार पर जूते सजा कर “जघन्य कृत्य” किया है।

अधिकारी ने मुख्य सचिव और गृह सचिव से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा, “दमदम पार्क में एक दुर्गा पूजा पंडाल को जूतों से सजाया गया है। कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर मां दुर्गा का अपमान करने के इस जघन्य कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं मुख्य सचिव और गृह सचिव से इस मामले में हस्तक्षेप करने और आयोजकों को षष्ठी से पहले जूते हटाने पर मजबूर करने का आग्रह करता हूं।”

अधिकारी का समर्थन करते हुए मेघालय के राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने संवाददाताओं से कहा कि “कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर सब कुछ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह देवी दुर्गा का अपमान है और इससे हमारी धार्मिक भावना आहत होती है।” वहीं, दमदम पार्क भारत चक्र समिति के एक पदाधिकारी ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जूते पंडाल से दूर लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “इस साल हमारी थीम किसान आंदोलन है। इसके अनुसार, पंडाल जाने के रास्ते पर जूते लगाए गए हैं जो आंदोलनरत किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज के एक दृश्य का प्रतीक हैं। ऐसे दृश्य हाल में देखे गए थे।” उन्होंने कहा, “पंडाल के भीतर देवी दुर्गा और अन्य मूर्तियां धान के ढेर से घेरी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर