लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री के भोजपुरी, मगही को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने आपत्ति जतायी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:59 IST

Open in App

पटना, 14 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपुरी और मगही भाषाओं को लेकर टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने आपत्ति जतायी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोरेन के बयान को 'बेहद आपत्तिजनक' करार देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया, ‘‘यह समाज को बांटने की कोशिश है। आज जब पूरा देश हिंदी दिवस मना रहा है, झारखंड के मुख्यमंत्री भोजपुरी और मगही के बारे में इस तरह के बयान देकर गंदी राजनीति कर रहे हैं।’’

सोरेन ने कथित तौर पर कहा था कि भोजपुरी और मगही भाषाओं ने आदिवासी राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सोरेन के इस बयान ने उनकी मानसिकता को उजागर किया है।’’ एक मीडिया संगठन को दिए साक्षात्कार में सोरेन ने कथित तौर पर कहा, ‘‘आदिवासी समाज ने झारखंड के एक अलग राज्य के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह अपनी क्षेत्रीय और आदिवासी भाषाओं के कारण लड़ी, न कि भोजपुरी और हिंदी के कारण। वे किसी भी हाल में झारखंड के ‘बिहारीकरण’ की अनुमति नहीं देंगे। जो मगही या भोजपुरी बोलते हैं, वे प्रभुत्वशाली व्यक्ति हैं।’’

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश भाजपा की योजना के बारे में बताते हुए जायसवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के दो दशकों की सार्वजनिक सेवा को चिह्नित करने के लिए, पार्टी की राज्य इकाई 20 दिवसीय 'सेवा और समर्पण' अभियान का आयोजन करेगी जिसमें 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर शुरू होने वाली विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा उनके जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मना रही है और एक सप्ताह के लिए देश भर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती है, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है क्योंकि मोदी अपने चुनावी राजनीति के दो दशक पूरे कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे