लाइव न्यूज़ :

भाजपा ओबीसी मोर्चे ने अखिल भारतीय चिकित्सा शिक्षा कोटे में ओबीसी आरक्षण को ऐतिहासिक बताया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे ने अखिल भारतीय चिकित्सा शिक्षा कोटे में ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले को शुक्रवार को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने एक बयान में कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक निर्णय से लगभग 4000 ओबीसी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इससे प्रतिवर्ष 1500 ओबीसी विद्यार्थियों को एमबीबीएस में एवं 2500 ओबीसी विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर में लाभ मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे समय बाद देश में एक ऐसी सरकार सत्ता में है जिसने सामजिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़े, दलित, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ ‘सबका साथ सबका विकास’ ध्येय के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए ओबीसी मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है।’’

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय शिक्षा कोटा के तहत मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्नातक एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं दंत पाठ्यक्रमों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे