लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने नहीं किया कोरोना संकट का राजनीतिकरण, कांग्रेस का रवैया गैर-जिम्मेदारी भरा रहा : जेपी नड्डा

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2020 12:48 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहली वर्षगांठ के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस संकट के समय में भी राजनीति कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का रवैया कोरोना संकट में जिम्मेदारी भरा नहीं रहा: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा'हमारी पार्टी लोगों की सेवा में भरोसा करती है, हमारे सभी कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं'

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस पर कोरोना संकट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर ये बात कही। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी समझ सीमित है। नड्डा ने कहा कि गांधी के सभी कमेंट राजनीति के लिए होते हैं और उन बयानों का लक्ष्य कोविड-19 संकट की ओर नहीं होता है।

नड्डा ने कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस का रवैया जिम्मेदारी भरा नहीं रहा जिसके बाद इस मुश्किल समय में भी आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हुए।

जेपी नड्डा ने कहा, 'बीजेपी ने कोरोना संकट का राजनीतिकरण नहीं किया। कांग्रेस का बल्कि रवैया जिम्मेदारी भरा नहीं रहा है, जिसके कारण आरोप और फिर प्रत्यारोप शुरू हुए। हमारी पार्टी लोगों की सेवा में भरोसा करती है। हमारे सभी कार्यकर्ता मजदूरों की मदद के लिए सड़कों पर काम कर रहे हैं।'

इस मौके पर जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि साल उपलब्धियों, अकल्पनीय चुनौतियों से भरा रहा और हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ कर नेतृत्व किया। नड्डा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को साथ लिया और कोविड-19 से लड़ाई में समय पर बड़े फैसले लिए। कई बड़े और शक्तिशाली देश कोविड-19 के खिलाफ बेबस हो गए हैं लेकिन भारत में हालात नियंत्रण में हैं।'

नड्डा ने बताया कि लॉकडाउन के वक्त भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10,000 टेस्ट प्रतिदिन थी और आज ये क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है। नड्डा ने मुताबिक, आज करीब 4.50 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन देश में बन रहे हैं। करीब 58,000 वेंटिलेटर्स देश में बन रहे हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों में अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को खत्म करना, सीएए, आतंकवाद निरोधी कानूनों को मजबूत करना, बैंकों के विलय को गिनाया।

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों