लाइव न्यूज़ :

चौरिंगी से चुनाव नहीं लड़ रही, भाजपा ने मेरी स्वीकृति के बिना उम्मीदवारी की घोषणा की: शिखा मित्रा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 22:59 IST

Open in App

कोलकाता, 18 मार्च कांग्रेस के पूर्व नेता दिवंगत सोमन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा ने भाजपा द्वारा बृहस्पतिवार को शहर की चौरिंगी सीट से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा किये जाने के तुरंत बाद कहा कि उनकी स्वीकृति के बिना उनके नाम का ऐलान किया गया है और वह राजनीति में नहीं आएंगी।

मित्रा ने खुद के भाजपा में शामिल होने के कयासों पर विराम पर भी विराम लगा दिया। भाजपा नेता तथा पारिवारिक मित्र शुभेंदु अधिकारी से उनकी मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई थीं।

मित्रा ने पत्रकारों से कहा, ''मैं कहीं से चुनाव नहीं लड़ रही। मेरी अनुमति के बिना मेरे नाम की घोषणा की गई। मैं भाजपा में भी शामिल नहीं होउंगी। ''

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बृहस्पतिवार को अपने 148 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें शिखा मित्रा, पार्टी के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा का नाम शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू