लाइव न्यूज़ :

भाजपा को बंगाल के अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, चुनाव से पहले बाहर से ला रही नेता: टीएमसी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:36 IST

Open in App

कोलकाता, 21 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बाहर से पदाधिकारियों को ला रही है क्योंकि उसके केन्द्रीय नेतृत्व को स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है।

टीएमसी सांसद काकाली घोष दस्तीदार ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ तैयार करने की फैक्टरी खोल रखी है, जिन्हें उसकी दुष्प्रचार मशीनरी के जरिये फैलाया जाता है।

बारासात लोकसभा क्षेत्र से सांसद दस्तीदार ने कहा, ''भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व दूसरे राज्यों से पदाधिकारियों को ला रहा है क्योंकि स्थानीय नेतृत्व पर उसे भरोसा नहीं है।''

भाजपा ने अप्रैल-मई 2021 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर राज्य को पांच संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित करके केन्द्रीय नेताओं को इनका प्रभारी नियुक्त किया है।

टीएमसी की वरिष्ठ नेता दस्तीदार ने कहा, ''बंगाल में भाजपा के पास कोई नेता नहीं है जबकि राज्य ने देश की सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दी हैं। उनका कोई मुकाबला नहीं है।''

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास झूठ तैयार करने की फैक्टरी है और इन झूठों को उसकी दुष्प्रचार मशीनरी के जरिये फैलाया जाता है। हालांकि उन्होंने इसका कोई विशिष्ट उदाहरण नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?