लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चेन्नई, छह मार्च भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

पिछले साल अगस्त में कोविड-19 के संक्रमण से कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा ने शुक्रवार रात दक्षिण भारत में अपनी सहयोगी अन्नाद्रमुक से राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर समझौता किया। अन्नाद्रमुक ने भाजपा को कन्याकुमारी लोकसभा सीट के साथ 20 विधानसभा सीटें दी हैं और चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

राधाकृष्णन 2014 में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से विजयी रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में राज्य मंत्री बने थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसी संसदीय क्षेत्र में कुमार से शिकस्त मिली थी।

राधाकृष्णन वित्त एवं जहाजरानी राज्य मंत्री रहे थे।

वह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन