लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अविनाश राय खन्ना को प्रभारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 31, 2019 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) भाजपा ने बुधवार को पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। राज्य में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने के लिए कार्य करेगी। यह इस बात का संकेत है कि पार्टी घाटी में अपनी मौजूदगी महसूस कराने के लिए पूरा प्रयास करेगी जो कि एक ऐसा क्षेत्र है जहां पार्टी का पारंपरिक रूप से अधिक प्रभाव नहीं रहा है। खन्ना राज्य में पार्टी के संगठनात्मक मामलों के प्रभारी भी हैं। यह नियुक्ति भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के कोर समूह की एक बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद हुई है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद किये जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि चुनाव अक्टूबर..नवम्बर में कराये जा सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रवाद का प्रसार करने के प्रयास के तहत स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी, विशेष तौर पर आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में। सिंह ने कोर समूह की बैठक के बारे में संवाददाताओं को बताया कि पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार की ‘‘आतंकवाद के खिलाफ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति और राज्य में विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर देने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्टी इन नीतियों के नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चल रहे अपने सदस्यता अभियान के तहत 2.37 लाख नये सदस्यों का पहले ही पंजीकरण कर लिया है और 5000 सक्रिय सदस्य नियुक्त करने का निर्णय किया है जिन्हें और अधिक संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पार्टी ने पाकिस्तान सीमा से लगे कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह विधानसभा क्षेत्र में 6000 से अधिक सदस्य बनाये हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पार्टी महासचिव राम माधव के अलावा प्रदेश भाजपा प्रमुख रवींद्र रैना सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भाषा अमित दिलीप दिलीप

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos