BJP New President: नड्डा के बाद कौन? दिल्ली चुनाव के बाद ही भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

By रुस्तम राणा | Published: January 19, 2025 03:24 PM2025-01-19T15:24:14+5:302025-01-19T15:25:32+5:30

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा का नेतृत्व करते रहेंगे।

BJP New President: Who after Nadda? BJP will get a new national president only after Delhi elections | BJP New President: नड्डा के बाद कौन? दिल्ली चुनाव के बाद ही भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP New President: नड्डा के बाद कौन? दिल्ली चुनाव के बाद ही भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Highlightsअध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावनानड्डा का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर जनवरी 2024 में समाप्त हो गया थालेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया था

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।  पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा का नेतृत्व करते रहेंगे। अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल आधिकारिक तौर पर जनवरी 2024 में समाप्त हो गया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

भाजपा के भीतर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के सदस्यों का चयन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम 50% राज्य इकाइयों को अपने संगठनात्मक चुनाव पूरे करने होंगे।

अभी तक केवल चार राज्यों ने अपने प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की है। भाजपा नेताओं के अनुसार, संगठनात्मक चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहे हैं और समय पर पूरे हो जाएंगे। महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण देरी हुई, जिसके कारण सदस्यता अभियान देर से शुरू हुआ।

दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा, जिसमें आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जिससे शीत लहर से ग्रस्त राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक तापमान बढ़ जाएगा। परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
 

Web Title: BJP New President: Who after Nadda? BJP will get a new national president only after Delhi elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे