BJP New president: जेपी नड्डा की जगह कौन?, बीजेपी को मिलेगी पहली बार महिला अध्यक्ष, रेस में 3 दावेदार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2025 11:23 IST2025-07-04T11:18:36+5:302025-07-04T11:23:41+5:30

BJP New president: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था। लोकसभा चुनावों तक कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया था। 

BJP New president likely appoint woman national president Nirmala Sitharaman D Purandeswari Vanathi Srinivasan top contenders backed RSS historic first | BJP New president: जेपी नड्डा की जगह कौन?, बीजेपी को मिलेगी पहली बार महिला अध्यक्ष, रेस में 3 दावेदार

BJP New president

HighlightsBJP New president: शीर्ष पद के लिए कई प्रमुख महिला राजनेताओं पर विचार किया जा रहा है।BJP New president: महिला को अपना अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। BJP New president: जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान जेपी नड्डा की जगह कौन लेगा। नए पार्टी प्रमुख को लेकर गतिरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसी महिला को अपना अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार ये जानकारी सामने आई है। भाजपा प्रमुख नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था। लेकिन पार्टी ने लोकसभा चुनावों तक पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया था। शीर्ष पद के लिए कई प्रमुख महिला राजनेताओं पर विचार किया जा रहा है।

BJP New president: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण, डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन जैसी नेता शीर्ष दावेदार हैं। इस दौड़ में सबसे आगे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चल रही हैं। हाल ही में पार्टी मुख्यालय में मौजूदा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। उनका नाम एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

अगर सीतारमण को नियुक्त किया जाता है, तो उनकी पदोन्नति से भाजपा को दक्षिण भारत में अपना विस्तार करने में मदद मिल सकती है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीतारमण पहले रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं और पार्टी संगठन में पकड़ मजबूत है। आरएसएस द्वारा समर्थित यह कदम पार्टी के लिए पहली बार ऐतिहासिक होगा।

BJP New president: डी पुरंदेश्वरी-

सूची में एक और महत्वपूर्ण नाम डी पुरंदेश्वरी का है। जो भाजपा की आंध्र प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। बहुभाषी नेता पुरंदेश्वरी का राजनीतिक क्षेत्र में एक विशिष्ट करियर रहा है। पुरंदेश्वरी को “ऑपरेशन सिंदूर” प्रतिनिधिमंडल के लिए भी चुना गया था, जो विभिन्न देशों में जाने वाला एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल था।

BJP New president: वनथी श्रीनिवासन-

वनथी श्रीनिवासन के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। तमिलनाडु की एक वकील से राजनेता बनीं। वह वर्तमान में राज्य विधानसभा में कोयंबटूर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करती हैं। 1993 में भाजपा में शामिल होने के बाद से वनथी ने राज्य सचिव, महासचिव और तमिलनाडु की उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। 2020 में भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। 2022 में वह भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं, विशेष रूप से उस पद पर पहुँचने वाली पहली तमिल महिला हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने महिला नेतृत्व का समर्थन किया। कई राज्य में महिला मतदाता ने जमकर भाजपा को वोट दिया है। महिला मतदाताओं ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में। अगर भाजपा आगे बढ़ाती है, तो यह उसके इतिहास में पहली बार होगा जब किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Web Title: BJP New president likely appoint woman national president Nirmala Sitharaman D Purandeswari Vanathi Srinivasan top contenders backed RSS historic first

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे