लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को माना, BJP बदल रही है हेड ऑफ‌िस, PM मोदी आज करेंगे नये दफ्तर का उद्घाटन

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 18, 2018 10:43 IST

बीजेपी का ऐतिहासिक 11 अशोका रोड स्थित हेड ऑफ‌िस रविवार को बदल जाएगा। यहां होगा नया दफ्तर जानिए।

Open in App

नई दिल्ली, 18 फरवरीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना हेड ऑफिस बदल रही है। अब बीजेपी का हेड ऑफ‌िस 11 अशोका रोड, नई दिल्ली के बजाय 6ए दीन दयान मार्ग होगा। इसका उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर दिग्गज व सभी प्रमुख वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आदि मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि राजनैतिक पार्टियों को अपने दफ्तर दिल्ली के लुटियंस जोन से बाहर ले जाने चाहिए। इसी के बाबत बीजेपी ने तत्परता दिखाते हुए अपना ऐतिहासिक 11 अशोका रोड ऑफ‌िस को बदल रही है। अगस्त 2017 में 6ए दीन दयान मार्ग पर अमित शाह ने इसकी नीव का पहला पत्‍थर रखा था।

बीजेपी के नये दफ्तर में क्या-क्या है

बीजेपी के 6ए दीन दयान मार्ग, दिल्ली स्थित नये हेड ऑफ‌िस को मुंबई की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है। इसमें कुल 3 इमारत हैं। इसमें बीजेपी ने खासतौर पर नये तरह के उपकरण लगवाए हैं। इससे स्‍थानीय नेताओं से सीधी बातचीत की जा सकती है। राज्यों के नेताओं से बातचीत के लिए नये उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से कई जगहों के नेताओं से डि‌जिटल तौर पर एक साथ जुड़ा जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः PNB Scam: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगा पीएम मोदी से जवाब

बीजेपी के इस नये दफ्तर में एक ट्रेनिंग हॉल और ऊपरी तल पर एक संग्राहलय भी बनाया गया है। इसमें पार्टी से जुड़ी कई बहुमूल्य चीजों को रखा जाएगा। फिलहाल इसमें पार्टी से संबंधित किताबें रखी गई हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीजेपीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव