लाइव न्यूज़ :

भाजपा-राजग दानिश सिद्दीकी की मौत, महंगाई पर कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि ये उनके ‘झूठे विमर्श’ में फिट नहीं बैठते: चिदंबरम

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत और आसमान छूती महंगाई पर कुछ नहीं बोलेंगे, क्योंकि ये दोनों मुद्दे उनके ‘‘हमारे पास सुरक्षा, विकास और कल्याण है’’ के ‘‘झूठे विमर्श’’ में फिट नहीं बैठते हैं।

अफगानिस्तान में अफगान बलों और तालिबान के बीच संघर्ष की तस्वीरें लेने के दौरान हमले में सिद्दीकी की मौत हो गई थी।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘दानिश सिद्दीकी की मौत और आसमान छूती महंगाई, दो ऐसे विषय हैं जिनपर भाजपा-राजग कुछ नहीं बोलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि ये दोनों मुद्दे उनके ‘‘हमारे पास सुरक्षा, विकास और कल्याण हैं’’ के ‘‘झूठे विमर्श’’ में फिट नहीं बैठते हैं।’’

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिद्दीकी की मौत पर शोक जताया है, वहीं विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने अफगानिस्तान में सिद्दीकी की हत्या की पुरजोर निंदा की है।

हालांकि, विपक्ष के नेताओं और भाजपा के आलोचकों का आरोप है कि सत्तारूढ़ दल ने सिद्दीकी की मौत और उनके योगदान पर कोई खास ध्यान नहीं दिया।

चिदंबरम ने आसमान छूती महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा 12 जुलाई, 2021 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की उपभोक्ता मूल्य मुद्रा स्फीति (खुदरा महंगाई) दर सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय अधिकतम सीमा (चार प्रतिशत) को भी पार कर गयी है।’’

चिदंबरम ने इंगित किया कि रेंज 4 (प्लस-माइनस 2) है, लेकिन खुदरा महंगाई दर 6.23 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘‘शहरी खुदरा महंगाई दर मई में 5.91 प्रतिशत थी, जो जून में बढ़कर 6.37 प्रतिशत हो गई। वहीं, मूल मुद्रास्फीति एक महीने में ही 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 5.8 प्रतिशत हो गयी है।’’

चिदंबरम ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘खाद्य स्फीति 5.58 प्रतिशत है। दालों की महंगाई दर 10.01 प्रतिशत पर है। फलों की महंगाई दर 11.82 प्रतिशत पर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिवहन की महंगाई दर 11.56 प्रतिशत, ईंधन और बिजली की महंगाई दर 12.68 प्रतिशत है। वहीं तेल और अन्य वसा की महंगाई दर 34.78 प्रतिशत है।’

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी टैग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया