लाइव न्यूज़ :

भाजपा, एनसीबी मुंबई में ‘‘आतंकवाद’’ फैला रहे हैं: मलिक

By भाषा | Updated: October 21, 2021 00:04 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई में ‘‘आतंकवाद’’ फैला रहे हैं।

उन्होंने केन्द्रीय एजेंसी और उसके शीर्ष अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। मलिक ने केंद्रीय एजेंसी के क्षेत्रीय निदेशक वानखेड़े की व्हाट्सएप बातचीत की जांच करने संबंधी अपनी मांग को फिर से दोहराते हुए कहा कि इससे पता चलेगा कि एनसीबी के मामले कितने ‘‘फर्जी’’ हैं।

उन्होंने दावा किया कि जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की कथित बरामदगी से संबंधित मामला ‘‘फर्जी’’ है और गिरफ्तारी सिर्फ व्हाट्सएप बातचीत के आधार पर की गई थी। मंत्री ने कहा कि जहाज पर छापे के बाद उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं और इस समय जेल में बंद हैं।

मलिक ने आरोप लगाया कि राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को बदनाम करने के लिए एनसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह अपने दावे के समर्थन में सबूत पेश करेंगे। राकांपा, शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार में एक प्रमुख घटक है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा, एनसीबी और कुछ अपराधी मुंबई में आतंकवाद फैला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर