नितिन नवीन ने भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, कल होगी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा
By रुस्तम राणा | Updated: January 19, 2026 19:30 IST2026-01-19T19:30:44+5:302026-01-19T19:30:44+5:30

नितिन नवीन ने भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, कल होगी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के शीर्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। नबीन के नाम की आधिकारिक घोषणा कल (20 जनवरी) को की जाएगी। वह भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले मुख्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और अन्य सीनियर नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी नेतृत्व उनके इस पद के लिए उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है।
#WATCH | Delhi: The nomination process for the post of BJP National President has begun at the party headquarters in the presence of Defence Minister Rajnath Singh, Home Minister Amit Shah, Union Ministers JP Nadda, Nitin Gadkari, and other senior leaders.
— ANI (@ANI) January 19, 2026
BJP national working… pic.twitter.com/VpNTfcKL6M