लाइव न्यूज़ :

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:12 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सोमवार से लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों का एक माह से कम समय में लखनऊ का यह दूसरी बार दौरा हो रहा है।

इसके पहले, बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह 31 मई से दो जून तक लखनऊ में थे। बाद में छह जून को भी लखनऊ आए राधा मोहन सिंह ने प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल तथा विधानसभा अध्‍यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात की थी।

भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 21 व 22 जून को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान संतोष पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करके पार्टी द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किए गए पोस्ट कोविड सेंटर, टीकाकरण जनजागरण अभियान तथा अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के विगत कार्यक्रम एवं अभियानों की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

राधा मोहन सिंह और बीएल संतोष प्रदेश कार्य समिति की संभावित बैठक को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर