लाइव न्यूज़ :

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार को पुलिस ने खोज निकाला, 2 को लिया हिरासत में

By आकाश चौरसिया | Updated: April 7, 2024 11:45 IST

भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी की खोई हुई कार को दिल्ली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। टोयोटा कंपनी की फॉर्च्यूनर कार पिछले हफ्ते दिल्ली से चोरी हुई थी, इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी की कार को खोज निकाला इस मामले में पुलिस ने कथित 2 आरोपी को हिरासत में लिया हैकार दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र से गायब हुई थी कार

नई दिल्ली: भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी की खोई हुई कार को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपने कब्जे में ले लिया है। टोयोटा कंपनी की फॉर्च्यूनर कार पिछले हफ्ते दिल्ली से चोरी हुई थी, इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। दिल्ली पुलिस ने बाताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। 

पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र से बीती 19 मार्च को चोरी हो गई थी। जब एसयूवी का ड्राइवर लंच करने अपने घर गोविंदपुरी में लंच करने पहुंचा था, लेकिन वो घर से वापस कार ले जाने के लिए लौटा तो पाया कि कार चोरी हो गई। इसके बाद कार ड्राइवर ने पुलिस से इसकी शिकायत की और इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज भी करा दी। पुलिस ने भी बिना देरी हाईप्रोफाइल मामलो को रजिस्टर्ड कर लिया और इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।  

अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एसयूवी को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था। उन्होंने कहा, "हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन डिमांड एसयूवी चुराई थी और इसे नागालैंड ले जाने की योजना बना रहे थे।"

टॅग्स :क्राइमजेपी नड्डाBJPकारदिल्लीदिल्ली पुलिसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह