लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को; चुनाव, किसानों के प्रदर्शन पर चर्चा की संभावना

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को बैठक होगी, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से लेकर किसानों के आंदोलन तथा कोविड-19 महामारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पार्टी प्रवक्ताओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने वाले सभी नेता शामिल होंगे।

यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोविड महामारी के कारण काफी अंतराल के बाद हो रही है तथा अगले महीने ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन, लखीमपुर खीरी हिंसा और सिंघू बॉर्डर पर दलित समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

विपक्ष ने लखीमपुर खीरी में हुयी हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर खासा दबाव बनाने का प्रयास किया है। बैठक में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?