लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी वाला बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के हिस्से में आया, 1 अगस्त तक खाली करना होगा ‘35 लोधी एस्टेट’

By भाषा | Updated: July 6, 2020 05:08 IST

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अनिल बलूनी के अनुरोध पर उन्हें प्रियंका गांधी का बंगला आवंटित किया गया है। कांग्रेस नेता के बंगला खाली करने पर उन्हें (बलूनी) इसका अधिकार मिल जाएगा।’’ सूत्रों ने बताया कि बलूनी ने स्वास्थ्य आधार पर आवास बदलने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में बंगले की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

सरकार ने लुटियंस जोन में स्थित जो बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया है, उसमें फिलहाल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रहती हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने गत एक जुलाई को प्रियंका गांधी के बंगले का आवंटन रद्द करते हुए कहा था कि वह एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। सरकार ने कांग्रेस की महासचिव को एक अगस्त तक मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करने को कहा है।अधिकारी ने कहा, ‘‘अनिल बलूनी के अनुरोध पर उन्हें प्रियंका गांधी का बंगला आवंटित किया गया है। कांग्रेस नेता के बंगला खाली करने पर उन्हें (बलूनी) इसका अधिकार मिल जाएगा।’’ सूत्रों ने बताया कि बलूनी ने स्वास्थ्य आधार पर आवास बदलने का अनुरोध किया था। कुछ समय पहले उनका कैंसर का इलाज हुआ था।उन्होंने बताया कि हालांकि वह ठीक हो गये है लेकिन उन्हें कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। उनके वर्तमान निवास को उनके लिए पूरी तरह से उपयुक्त नहीं माना गया है। सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया था कि यह बंगला प्रियंका गांधी को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

टॅग्स :प्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है