लाइव न्यूज़ :

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकः 2023 में जीतने होंगे नौ राज्यों में चुनाव, नड्डा ने कहा-कार्यकर्त्ता 2024 पर फोकस करें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2023 19:06 IST

BJP National Executive Meeting: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा सौदे आज पूरी ईमानदारी के साथ हो रहे हैं।बॉर्डर रोड 3600 किलोमीटर तक बने हैं।विकसित भारत का जो हमारा संकल्प था वो साकार होता दिख रहा है।

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कहा कि 2023 और 2024 हमारे लिए अहम है। 2023 में 9 राज्य में चुनाव हैं और हमें सभी जगह जीत हासिल करनी है। कार्यकर्त्ता 2024 पर अभी से लग जाएं। यह सुनिश्चित करने के लिए काम करें कि पार्टी 2023 में कोई भी राज्य विधानसभा चुनाव न हारे।

कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्वोत्तर राज्यों-नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे। नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव इस साल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है। भाजपा ने 160 हारी सीट पर फोकस करना शुरू किया है।

देशभर के 100 लोकसभा क्षेत्रों में 72 हजार बूथ चिह्नित किए गए थे जहां भाजपा कमजोर थी और जहां हमें पहुंचना था लेकिन हम 1 लाख 30 हजार बूथों तक पहुंचे और पार्टी की नीतियों का प्रसार किया। दयानंद सरस्वती जी के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13 फरवरी को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सरस्वती जी के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का कार्य किया गया है। गुलामी के दुर्भायपूर्ण अतीत को समाप्त करते हुए 75 साल तक चले 'राजपथ' को बदल कर हमने 'कर्तव्य पथ' किया, अपनी परंपराओं पर गर्व करते हुए हुए काशी कॉरिडोर बना, महाकाल लोक बना, केदारनाथ का वैभव पुनर्स्थापित हुआ और अब राम मंदिर बन रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्थल पर लगाई गई एक प्रदर्शनी में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। दो दिवसीय कार्यकारिणी सोमवार को यहां स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कनवेंशन सेंटर में आरंभ हुई।

प्रदर्शनी मोटे तौर पर छह विषयों पर आधारित है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को संस्कृति के ध्वजवाहक के रूप में दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर मंदिरों के कायाकल्प द्वारा भारत की प्राचीन संस्कृति को संरक्षित और बहाल किया है।

प्रदर्शनी में भाजपा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि भारत कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘‘विश्व गुरु’’ के रूप में उभर रहा है। प्रदर्शनी में पार्टी के राष्ट्रवादी एजेंडे, भारत को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों और विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी द्वारा किए गए कल्याण और सार्वजनिक सेवा कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीअमित शाहरविशंकर प्रसादravi shankar prasad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां