लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कार्यकारणी बैठक के दूसरे दिन में राजनाथ सिंह ने रखा ये प्रस्ताव

By धीरज पाल | Updated: September 9, 2018 14:22 IST

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है। प्रकाश जावेड़कर ने प्रेस कॉंफ्रेंस में बताया कि बैठक में राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा।

Open in App

नई दिल्ली, 09 सितंबर: दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन है। कार्यकारणी बैठक के दूसरे दिन में गृहमंत्री व वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इस राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यसमिति ने पास किया। इस राजनीतिक प्रस्ताव में विश्वास जताया गया है कि न्यू-इंडिया का सपना पूरा होकर ही रहेगा।

साथ ही विपक्ष की राजनीति पर प्रकाश डाला गया। राजनीति प्रस्ताव पास होने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें राजनाथ सिंह द्वारा कार्यकारणी में लाए गए राजनीतिक प्रस्ताव को मीडिया के सामने रखा। 

प्रकाश जावेड़कर ने प्रेस कॉंफ्रेंस में बताया कि बैठक में राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इस राजनीतिक प्रस्ताव का मूल मुद्दा यह है कि एक नए भारत का संकल्प भारत के पीएम ने किया। और चार साल बाद हम यह कह सकते हैं कि नए भारत का संकल्प करने की दिशा में भारत ने बहुत तरक्की की है और सामाज ने भी साथ दिया है। इसलिए इस राजनीतिक प्रस्ताव में विश्वास जताया है कि नया भारत साकार होकर ही रहेगा।  

इस राजनीतिक प्रस्ताव की चर्चा करते हुए जावडेकर ने बताया कि साल 2022 तक नया भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि नया भारत गरीबी से, भ्रष्टाचार से, जातिवाद से, आतंकवाद से और साम्प्रदायिकता से मुक्त होगा। प्रकाश जावडेकर ने विपक्ष की राजनीति पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना कोई नेता है, ना कोई नीति है और ना ही कोई रणनीति है इसीलिए विपक्ष हताश है और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है। 

 

प्रकाश जावडेकर ने राजनीतिक प्रस्ताव में हुई चर्चा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 से भाजपा ने 15 राज्यों में चुनाव जीते हैं और 20 राज्य में सरकार में है। विपक्ष 10 राज्यों में है और कांग्रेस सिर्फ 3 राज्यो में सिमट के रा गई है। विपक्ष का एक मात्र लक्ष्य "मोदी रोको।

कार्यकारणी बैठक में पास हुए राजनीतिक प्रस्ताव में बताया गया कि किस प्रकार आज देश में एक इनोवेशन का कल्चर शुरू हुआ है। खुद की तरक्की करते हुए लोग देश की तरक्की में सहभागी हो रहें है। 

 

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकारणी बैठक के पहले दिन अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी एकता को ढकोसला बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे बेनकाब करने की अपील की थी। उन्होंने शनिवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पदाधिकारियों को संबोधित किया और 2019 विजय का संकल्प दिलाया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकरराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया