लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, जय प्रकाश निषाद को बनाया उम्मीदवार

By स्वाति सिंह | Updated: August 11, 2020 15:41 IST

राज्यसभा की चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, उपचुनाव वाली सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार की जीत तय है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा किसको प्रत्याशी घोषित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अगस्त को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया है। SP के नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद यूपी में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है

नई दिल्ली: 24 अगस्त को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने जयप्रकाश निषाद को उम्मीदवार घोषित किया है। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद यूपी में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है जिसके लिए बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

बता दें कि राज्यसभा की चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, उपचुनाव वाली सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार की जीत तय है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा किसको प्रत्याशी घोषित करेगी। साल 2014 में केंद्र में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रदेश की राज्यसभा सीटों से दूसरे राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली भेजकर उनका राजनीतिक समायोजन किया जाता रहा है।

गौरतलब है कि फिलहाल राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्हें हाल ही में पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट का कार्यकाल वर्ष 2022 तक है। बीजेपी ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों पर दांव लगाया है। जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह