लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद के बेटे ने अपने साले से खुद पर चलवायी गोली, दोनों पर प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: March 3, 2021 19:17 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मार्च भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को बुधवार भोर संदिग्ध हालात में गोली मार दी गयी। इस मामले में हिरासत में लिये गये एक करीबी रिश्तेदार ने कुछ लोगों को फंसाने के लिये इस घटना को जानबूझकर अंजाम देने का दावा किया है।

पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने 'भाषा' को बताया कि इस मामले में सांसद के बेटे आयुष और उसके साले आदर्श के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और साले (पत्नी के भाई) आदर्श को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि सांसद पुत्र की तलाश की जा रही है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई थी

इससे पहले पुलिस आयुक्त ठाकुर ने कहा था ,''अब तक हुई जांच में पाया गया है कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवायी थी। उसने घटना को कुबूल करते हुए कहा कि उसने आयुष के कहने पर ही उस पर गोली चलायी थी''

इस मामले में इस्तेमाल की गई बंदूक बरामद कर ली गई है।

मड़ियांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी गयी है। यह घटना दो-तीन मार्च की दरम्यानी रात करीब सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में आयुष मामूली रूप से घायल हुए थे। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से सुबह ही उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

सिंह ने बताया कि आदर्श ने आयुष को गोली मारने का जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि कुछ लोगों को फंसाने के लिये इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

सिंह ने कहा कि पकड़े गये अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, सांसद कौशल किशोर ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रॉमा सेंटर में उनके बेटे ने उन्हें किसी का नाम नहीं बताया। उसने यह जरूर बताया था कि वह अपने साले के साथ घर से बाहर निकला था, तभी यह घटना हुई।

उन्होंने कहा कि आयुष और उसका साला आदर्श जो भी कह रहे हैं, वह वे ही बेहतर जानते होंगे। उनकी किसी से इस तरह की रंजिश नहीं थी। न जाने क्यों वह किसी को फंसाना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर