लखनऊ में बदमाशों के हमले में घायल हुआ भाजपा सांसद का बेटा
By भाषा | Updated: March 3, 2021 09:31 IST2021-03-03T09:31:15+5:302021-03-03T09:31:15+5:30

लखनऊ में बदमाशों के हमले में घायल हुआ भाजपा सांसद का बेटा
लखनऊ, तीन मार्च भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हमला किया। आयुष को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
मड़ियांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस घटना को संदेहास्पद करार देते हुए 'भाषा' को बताया, ‘‘घटना दो/तीन मार्च की दरमियानी रात सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मगर बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी है।’’
उन्होंने बताया कि इस घटना में आयुष मामूली रूप से घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद आज सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गयी।
सिंह ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्ट्या यह घटना संदेहास्पद लग रही है। फिलहाल जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।