लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद का बेटा बदमाशों के कथित हमले में घायल, पुलिस का दावा- रिश्तेदार से खुद पर चलवायी गोली

By भाषा | Updated: March 3, 2021 11:09 IST

Open in App

लखनऊ, तीन मार्च भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कथित तौर पर हमला किया। घायल आयुष को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

इस मामले में हिरासत में लिये गये आयुष के एक करीबी रिश्तेदार ने दावा किया है कि इस घटना को कुछ लोगों को फंसाने के लिये जानबूझकर अंजाम दिया गया है।

पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने बताया, ''अब तक हुई जांच में पाया गया है कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने अपने साले से खुद पर गोली चलवायी थी।''

इस सवाल पर कि क्या इस सिलसिले में मामला दर्ज किया जाएगा, ठाकुर ने कहा, ''चूंकि किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद किया जा चुका है इसलिये हम प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।''

मड़ियांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया, ‘‘मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी गयी, इस घटना में आयुष मामूली रूप से घायल हुए थे। यह घटना दो/तीन मार्च की दरमियानी रात सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई।’’

उन्होंने बताया कि आयुष को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें सुबह ही छुट्टी दे दी गयी। इस मामले में आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया है।

सिंह ने बताया, ‘‘आदर्श ने आयुष को गोली मारने का जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि कुछ लोगों को फंसाने के लिये इस वारदात को अंजाम दिया गया था।’’

सिंह ने कहा कि पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल