लाइव न्यूज़ :

संसद सत्र में नियमित रूप से हिस्सा लें भाजपा सांसद: मोदी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा सांसदों से संसद के सत्र में नियमित रूप से हिस्सा लेने को कहा।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया कि करीब एक साल बाद भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने सख्ती से कहा कि यह ठीक नहीं है कि पार्टी सांसदों को सदन में उपस्थिति को लेकर बार-बार याद दिलाना पड़े।

उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद में भाजपा सांसदों की ज्यादा उपस्थिति की जरूरत का जिक्र किया जिसके बाद मोदी ने पार्टी सांसदों को अपना संदेश दिया।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि मोदी ने स्पष्ट किया कि उनका यह संदेश उन सांसदों के लिए नहीं है, जिन्हें उन राज्यों में जिम्मेदारियां दी गई हैं जहां पर चुनाव होने वाले हैं।

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संसद सत्र में सांसदों की नियमित उपस्थिति की जरूरत को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य