लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद का दावा, आगामी संसद सत्र में पारित होगा राम मंदिर निर्माण के लिए कानून

By भाषा | Updated: November 18, 2018 14:50 IST

सलेमपुर सीट से सांसद कुशवाहा ने कल बिल्थरा रोड इलाके में ‘कमल संदेश यात्रा’ के मौके पर एक सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि आगामी 11 दिसम्बर को शुरू होने वाले संसद सत्र में राम मंदिर निर्माण का कानून पारित हो जायेगा। 

Open in App

भाजपा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने अगले महीने शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये कानून पारित हो जाने का दावा करते हुए कहा है कि इसके लिये केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सत्र के दौरान अपने सभी सांसदों को दिल्ली से बाहर ना जाने का हुक्म दिया है।

सलेमपुर सीट से सांसद कुशवाहा ने कल बिल्थरा रोड इलाके में ‘कमल संदेश यात्रा’ के मौके पर एक सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि आगामी 11 दिसम्बर को शुरू होने वाले संसद सत्र में राम मंदिर निर्माण का कानून पारित हो जायेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने गत 16 नवम्बर को ही अपने सभी सांसदों को ‘व्हिप‘ जारी करते हुए संसद सत्र के दौरान दिल्ली से बाहर ना जाने के निर्देश दिये हैं। 

कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिये कानून पारित करा लिया जाय। मोदी सरदार पटेल को अपना गुरू मानते हैं। पटेल ने जिस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अनिच्छा के बावजूद संसद से सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कानून बनवाया, उसी तर्ज पर मोदी भी राम मंदिर के लिये कानून बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि संसद में जब राम मंदिर के कानून को लेकर चर्चा होगी, तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असलियत का भी पता चल जायेगा कि वह कितने बड़े जनेऊधारी और शिवभक्त हैं।

कुशवाहा ने राफेल विमान खरीद को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे राहुल पर आरोप लगाया कि राजनीति में विफल होने के बाद राहुल जनता को गुमराह करने और पाकिस्तान तथा चीन से सूचनाएं साझा करने के लिये राफेल का फर्जी मामला उठा रहे हैं। 

टॅग्स :अयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल