लाइव न्यूज़ :

भाजपा सासंद का कथित गाली-गलौज का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:26 IST

Open in App

देहरादून, एक अगस्त उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद धर्मेंद्र कश्यप का कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों तथा कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला से सांसद कश्यप के धार्मिक स्थल पर कथित तौर पर गाली गलौज करने को मंदिर की मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए जागेश्वर धाम के स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ रविवार को मंदिर परिसर में उपवास पर बैठ गए ।

कुंजवाल ने कहा कि सांसद ने धार्मिक स्थल पर अभद्र भाषा का उपयोग कर उसकी मर्यादा और गरिमा के विपरीत आचरण किया है जिसके लिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ पूजा-अर्चना के लिए जागेश्वर पहुंचे सांसद कश्यप का मंदिर प्रबंधन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान नाराज सांसद ने कथित तौर पर गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा