लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद वर्मा ने यमुना घाट पर छठ पूजा समारोह में लोगों को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 13:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश वर्मा ने आईटीओ के पास यमुना घाट पर छठ पूजा समारोह के आयोजन पर जोर दिया और बुधवार को वहां पहुंचकर लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

वर्मा ने कहा कि वह शाम को छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू होने तक वहीं रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पूर्वांचल के लोगों के धार्मिक अनुष्ठानों की परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार हमें यमुना के किनारे छठ पूजा आयोजन की अनुमति नहीं दे रही है। मैं सभी माताओं और बहनों से यहां आने और छठ मनाने की अपील कर रहा हूं और हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे।’’

वर्मा ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘यह मेरी समझ से परे है कि लोगों को वहां छठ मनाने से क्यों रोका जा रहा है, जबकि वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।’’

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को अपने आदेश में यमुना किनारे सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह के आयोजनों पर रोक लगा दी थी। हालांकि, भाजपा द्वारा प्रतिबंध के विरोध के बाद, डीडीएमए ने 29 अक्टूबर को अपने आदेश में यमुना के किनारे को छोड़कर ‘‘निर्धारित स्थलों’’ पर छठ समारोह मनाने की अनुमति दे दी थी।

डीडीएमए ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कोविड से संबंधित अपने सभी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पश्चिम दिल्ली के सांसद वर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं और ‘पूर्वांचली’ समुदाय के सदस्यों के साथ, एक ‘पूजा’ में शामिल हुए थे और सोमवार से शुरू होने वाले उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए